साहिबगंज: सातवीं की छात्रा ने स्कूल में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत संत पॉल पथरा स्कूल में सप्तम वर्ग की छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

घटना की वजह से अबतक साफ नहीं है। वार्डेन की शिकायत पर बोरियो थाना पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक चसगांवा डहु टोला की प्रियंका कुमारी (15) कक्षा सात की छात्रा थी। वह स्कूल के होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शिक्षकों ने बताया कि सोमवार को कक्षा में पठन-पाठन की है। दोपहर दा बजे छुट्टी होने पर वह अपने कमरे में चली गयी। उधर, स्कूल में छुट्टी के बाद झाड़ू देने वाली महिला झाड़ू देने एलकेजी कक्षा में गयी तो कमरा अंदर से बंद मिला। झाडू देने वाली महिला ने इसकी सूचना तुरंत वार्डन को दी। वार्डन ने जब खिड़की से अंदर देखा तो प्रियंका गले में फंदा लगाकर लटकी थी। वार्डेन ने तुरंत घटना की सूचना बोरियो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई सुषमा कुमारी व एएसआई करुण कुमार राय पथरा मिशन पहुंच कर छानबीन की। एएसआई करुण कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close