Sawan 2023: सावन में बन रहे कई दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा

धर्म न्यूज: सावन का महीना बाबा भोलेनाथ को अतिप्रिय माना जाता है. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने मे श्रद्धालु रुद्राभिषेक करते है. सोमवार को व्रत रखा जाता है. शिवपूजन किया जाता है। इस बार सावन के महीने में कई योग का निर्माण हो रहा है. लिहाजा 5 राशियों के ऊपर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद बरसने वाला है।

इस बार 19 साल बाद सावन में दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस माह में शश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. मिथुन, सिंह, तुला, मीन और वृश्चिक राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि

इस राशि वाले जातकों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है. जो भी अटके हुए कार्य होंगे वो पूरे होंगे. जीवन में सकरात्मक ऊर्जा बना रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह माह बेहद उत्तम साबित होने वाला है. जातकों का परिवार के साथ समय व्यतित होगा.

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ रहने वाला है. भगवान शिव की कृपा से व्यवसाय में वृद्धि होगी. रूके हुए धन प्राप्त होंगे. व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है. यह निवेश आपको लाभ देने वाला है. भाग्य का साथ मिलेगा. अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे. नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए सावन महीना शुभ रहने वाला है. घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है. मन में सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी करने वालों के लिए पदोउन्नति का योग है. धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी. मित्र का सहयोग मिलेगा. नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद श शुभ रहने वाला है। मीन राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी. अचानक धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे. जीवन में तरक्की मिलेगी. किसी बड़ी परियोजना में आपका काम बन सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कही यात्रा पर जाने का योग्य बन रहा है. वह यात्रा आपको फायदा पहुंचाने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले के ऊपर सावन में भोलेनाथकी कृपा बरसेगी. सोच से भी ज्यादा आर्थिक लाभ के योगबन रहे हैं. जातकों को अच्छे नए वित्तीय अवसर मिलसकते हैं. इसके अलावा सामाजिक और परिवारिक मामलोंमें सुख और समृद्धि की संभावना है. व्यावसायिक मामलों मेंभी उन्हें महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं और उनके लिएआय में वृद्धि का अवसर हो सकता है.

Related Articles

close