SDO होंगे गिरफ्तार: पत्नी को जलाकर मारने के आरोपित SDO की होगी गिरफ्तारी,दूसरी महिला से अवैध संबंध के बाद SDO ने उठाया…

SDO will be arrested: SDO accused of burning his wife to death will be arrested, after having illicit relationship with another woman, SDO raised...

Hazaribag: पद की गरिमा की तार तार करने वाले झारखंड के एक अधिकारी की गिरफ्तारी हो सकती है।गिरफ्तारी भी ऐसे अधिकारी की जो कभी जिले के खुद कानून व्यवस्था संभालते थे।उन्होंने खुद कानून की धज्जियां उड़ा कर पत्नी को जला कर मारने का आरोपित है।

बात हजारीबाग जिले के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की है। जी हां ! अपने बिल्कुल सही पढ़ा… कभी ये जिले की कानून व्यवस्था देख रहे थे. अब उन्हीं पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. पत्नी अनीता देवी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं और इधर एसडीओ जमानत के लिए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।, पर मुश्किलें कम नहीं हो रही है।सूत्रों की मानें तो एसपी की ओर से गठित एसआईटी टीम के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है.

ये है टीम के सदस्य

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश एसआइटी टीम को दिया गया है. टीम में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, सदर इंस्पेक्टर नंदकिशोर साहू, लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार, लोहसिंघना थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार और राहुल कुमार का नाम शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है आरोप

26 दिसंबर की सुबह हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी बुरी तरह जल गई थी. बाद में रांची के एक निजी अस्पताल में 27 दिसंबर को अनीता की मौत हो गई थी.घटना की सूचना जिस तरह से अनीता के परिवार वालों की दी गई वो पूरी तरह संदेह की घेरे में आ गई।

मृतका के भाई ने बताया कि उसके जीजा का किसी दूसरी महिला के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था, जिसे लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी. उस दौरान किसी तरह मामला शांत हो गया था. इस घटना के बारे में राजकुमार ने बताया कि अशोक कुमार, उसके पिता, भाई और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बहन को आग लगाकर मार डाला.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close