आलमगीर आलम से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू, एक घंटे देरी से पहुंचे ED आफिस, कल भी चली थी 9 घंटे पूछताछ

रांची। आलमगीर आलम की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। ED ने आज उन्हें दूसरे दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी के समन के बाद टेंडर कमीशन घोटाला मामले में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ED ऑफिस पहुंच गए हैं। इससे पहले ED के अधिकारियों ने मंगलवार को 9 घंटे पूछताछ की। सवाल-जवाब सुबह 11:00 बजे शुरू हुए जो रात लगभग 8:30 बजे तक चले। इसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ED ऑफिस से बाहर आए।

हालांकि कार्यालय के बाहर मौजूद मीडिया से उन्होंने बहुत बातचीत नहीं की और सीधा निकल गए। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए 12 मई को नोटिस भेजा गया था। जानकारी के अनुसार प्रर्वतन निदेशालय ने उन्हें 11 बजे का समय दिया था. लेकिन वह 1 घंटे देर से पहुंचे. हालांकि इससे पहले सूचना मिल रही थी कि उनकी तबीयत खराब है. इस वजह से उनके आने पर संशय बना हुआ था. गौरतलब है कि मंगलवार को उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ईडी ने पिछले हफ्ते आलमगीर आलम के निजी सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को उनसे जुड़े एक फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक कैश जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। मंत्री आलमगीर आलम को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। आलमगीर आलम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बीते मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।ईडी अधिकारियों ने उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की।ईडी के दफ्तर से निकलकर मंत्री ने कहा कि मुझसे जो भी पूछा गया, मैंने उसका जवाब दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close