झारखंड : भीषण गर्मी की वजह से झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग…नया शेड्यूल देख लीजिए
Due to severe heat, school timings have changed in Jharkhand...check the new schedule

राज्य में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. नए समय के मुताबिक अब 7 बजे से 11.30 बजे तक ही स्कूलों में पढ़ाई होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
दरअसल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्ता और सभी निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया जाता है.
ये खबर भी पढ़ें…
जारी आदेश के मुताबिक, केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेगी. जबकि 9वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बेज से बारह बजे तक संचालित की जाएगी.
गौरतल है की मौसम विभाग ने झारखंड में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही बढ़ते गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी की गई है.












