IAS ट्रांंसफर: शिक्षा निदेशक सहित कई अधिकारियों का हुआ तबादला, डीएसपी रैंक के भी कई अधिकारी हुए इधर से उधर

IAS Transfer: Many officers including Director of Education were transferred, many officers of DSP rank were also transferred from here to there.

IAS-DSP Transfer: शिक्षा विभाग के निदेशक सहित कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। वही डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। बिहार की नीतीश सरकार ने देर रात ये आदेश जारी किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। DDC से लेकर अपर जिला दंडाधिकारी, अपर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित डीएसपी रैंक के अधिकारियों को ट्रांसफर दिया गया है। तबादला सूची में शैलेश कुमार अरवल के नए उपविकास आयुक्त बनाए गए। बृजेश कुमार शिवहर के उप विकास आयुक्त बने।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, सुभाष चंद्र मंडल जमुई के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं। शशि शेखर को भोजपुर का अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। तबादलों में दो आईएएस अधिकारी का भी नाम शामिल है। IAS साहिला हीर को अगले आदेश तक प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्मल कुमार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय आयोग के सचिव पद से अगले आदेश तक सासाराम का नगर आयुक्त बनाया गया है। मोहम्मद बेलाल को बिहार विशेष सैन्य पुलिस 10 में तबादला दिया गया है। राकेश रंजन का बिहार विशेष सैन्य0 पुलिस 5 में तबादला हुई है। वहीं, कामाख्या नारायण सिंह का बिहार पुलिस मुख्यालय में तबादला हुआ है। मनोरंजन भारती का बिहार विशेष सैन्य पुलिस 14 में तबादला किया गया है।

 

वहीं, सिकरहना में साकेत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। परवेज आलम निदेशक उर्दू मंत्रिमंडल सचिवालय, सुनील कुमार सिंह नगर आयुक्त सहरसा, मंजू कुमारी नगर आयुक्त आरा ,श्री प्रकाश गन्ना विभाग संयुक्त सचिव होंगे।

 

इसके अलावा बृज किशोर चौधरी अपर जिला दंडाधिकारी बेगूसराय होंगे। निशांत सहरसा में अपर जिला दंडाधिकारी होंगे। सुबोध कुमार रोहतास के अपर जिला दंडाधिकारी होंगे। दिनेश राम भागलपुर के अपर जिला दंडाधिकारी होंगे।

Related Articles

close