स्कूल बस में 6 साल की बच्ची का यौन शोषण, स्कूल ने केस वापस लेने का बनाया दबाव

नई दिल्ली : बेगमपुर इलाके में एक 6 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि बच्ची से स्कूल बस में एक सीनियर स्टूडेंट ने छेड़छाड़ की थी। बच्ची के पेरेंट्स ने शिकायत की थी। अब स्कूल चेयरमैन ने बच्ची के पेरेंट्स पर केस वापस लेने का दबाव बनाया है।

घटना 23 अगस्त की है। मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शुक्रवार 1 सितंबर को पुलिस को नोटिस जारी किया। DCW ने पुलिस से FIR की कॉपी भी मांगी है। ये भी पूछा है कि केस दर्ज करने में देरी की वजह भी बताएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्ची का बैग पेशाब से भीगा था बच्ची की मां के मुताबिक, 23 अगस्त को जब स्कूल बस बेटी को सोसाइटी गेट पर छोड़ा तो उसका बैग पेशाब से भीगा था। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके स्कूल के ही एक सीनियर स्टूडेंट ने बस में उससे छेड़छाड़ की है।

स्कूल चेयरमैन ने बच्ची की पहचान उजागर की घटना के अगले दिन (24 अगस्त) बच्ची के माता-पिता प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल से मिले और घटना की शिकायत की। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को चेयरमैन ने उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। चेयरमैन पर बच्ची की पहचान उजागर करने का आरोप भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिकेस को नोटिस जारी किया है. आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी सहित मामले में अन्य जानकारियां मांगी हैं. यह भी पूछा गया है कि क्या स्कूल के चेयरमैन, स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है या नहीं. आयोग ने पांच सितंबर तक दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close