शादी का झांसा देकर यौन शोषण, फिर गर्भपात, जब प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

shaadee ka jhaansa dekar yaun shoshan, phir garbhapaat, jab premee ne kiya shaadee se inkaar to tren ke aage koodakar de dee jaan

Dhanbad News । जिले के रेलवे ट्रैक पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ट्रेनिंग स्कूल के समीप का है। घटना में कई लोगो ने प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का मामला बताया है. जबकि युवती की पहचान सीमा परवीन के रूप में की गई है जो वासेपुर मटकुरिया बस्ती का रहने वाली बताई जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के पिता ने बताया

मृतक की पिता मो.कलाम अंसारी ने कहा कि मेरी बेटी मंगलवार शाम 6 बजे से गायब थी. आज रेलवे ट्रैक पर मेरी बेटी की शव मिला है. पिछले 5-6 महीने से पास के ही रहने वाले एक लड़के शोएब कुरैशी के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस मामले की जानकारी मेरी बेटी ने बहुत पहले दी थी. लेकिन उस समय मैं अपनी बेटी को दवाब दे कर समझा बुझा दिया थे.

आज सुबह मेरी बेटी का रेलवे ट्रैक पर बॉडी मिला है. जबकि मेरी बेटी इसी बात से डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठाई है कही न कही इस मौत का जिम्मेवार लड़के वाले है. मेरी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसे आत्महत्या करने पर विवश किया है. मौके पर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी तथा राजकीय रेल थाना पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

मृतक के पिता ने बताया की कल मेरी बेटी द्वारा बताया गया की मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ दो बार यौन शोषण किया. यौन शोषण कर दो बार गर्भपात करा चुका है और जब शादी की बात कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जिससे मैं काफी मर्माहत हूं. इसके बाद में अपनी बेटी को काफी समझाया बुझाया और लड़के वाले परिवार से इस मामले में बात करने की आश्वासन दिया तो उस बात की बेटी मान ली पर शाम 6 बजे से गायब हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close