जीजा की शर्मनाक हरकत, पहले साली का किया रेप, फिर अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, परिजनों ने दामाद के खिलाफ दर्ज करायी FIR

बोकारो। जीजा ने अपनी ही साली के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की है, सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। 28 साल के जीजा ने अपनी ही 16 साल की साली के साथ पहले रेप किया और फिर एमएमएस बनाकर उसका वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी जीजा फरार है।

दामाद के खिलाफ दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी जीजा दो बच्चों का पिता है। दर्ज FIR के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी युवक की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों को पीछे होगा। पीड़िता शौच के लिए गई थी। उसी समय आरोपी युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मासूम किशोरी चीख-चिल्ला नहीं पाए, इसके लिए दरिंदे ने उसके मुंह को बंद कर दिया। इस दौरान उसने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि दरिंदगी का वीडियो बनाया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। दुष्कर्म के कुछ ही दिन के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close