शर्मनाक! बिल्ली को बनाया हवस का शिकार, कमरे में रेप करते रंगे हाथ पकड़ाया , FIR दर्ज

उत्तराखंड : देहरादून से हैवानियत की हदें और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मकान मालकिन ने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है. महिला ने थाना कैंट में आरोपी किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. महिला की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने आरोपी किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मालमा देहरादून के गढ़ी कैंट के नागेश्वर मंदिर के पास का है। यहां एक घर में चार लोग किराए पर रहते थे। एक किराएदार अपनी मकान मालकिन से उसकी पालतू बिल्ली मांगकर ले आया। जब मकान मालकिन अपनी पालतू बिल्ली वापस लेने पहुंची तो वह कमरे का नजारा देखकर चौंक गई। मकान मालकिन ने बताया कि किराएदार बिल्ली के साथ रेप कर रहा था। मकान मालकिन को देखते ही उसने बिल्ली को जमीन पर फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि रेप करने के कारण बिल्ली बेहोश हो गई थी। मकान मालकिन के अनुसार, आरोपी के रेप करने के आधे घंटे बाद बिल्ली को होश आया था।
सूज गए थे प्राइवेट पार्ट
इस मामले को लेकर मकान मालकिन ने किराएदार के खिलाफ 4 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि उनके घर में रहने वाले किराएदार ने उनकी पालतू बिल्ली के साथ रेप •किया है। मकान मालकिन ने यह भी बताया कि रेप के बाद बिल्ली प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और प्राइवेट पार्ट में सूजन भी आ गई थी।











