जमशेदपुर में डायन बिसाही के नाम पर दादी की हत्या…पोतों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

Grandmother murdered in Jamshedpur in the name of witchcraft... Shocking truth came to light after the arrest of grandsons

जमशेदपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां दो सगे पोतों ने मिलकर अपनी दादी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के समीप एक गांव का है. इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्लानिंग के तहत दोनों आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

वहीं इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि मृत वृद्ध महिला की पहचान सरायकेला के नारायणपुर निवासी भवानी कैवर्तो के रूप में की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे वारदात को अंजाम महिला के पोतों ने लक्ष्मण कैवर्तो और चंदन कैवर्तो ने दिया है. दोनों पोतों ने सुनियोजित तरीके से तेजधार हथियार से अपने दादी की हत्या की थी.

…तो इस वजह से पोतों ने अपनी सगी दादी की जान ली

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने हत्या का जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि डायन-बिसाही के शक में उसने दादी की जान ले ली. पुलिस ने हत्या के आरोपितों के पास से तेज धारदर चॉपड़, हत्या में प्रयुक्त बाइक समेत महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम गठित कर दोनों आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

हालांकि पुलिस ने टीन गठित  कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस टीम में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के अलावा गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सबइंस्पेक्टर अरुण महतो, बुधन सिंह बोदरा आदि शामिल थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close