“सर मुझे बेडरूम में ले गये और …..” शिक्षक पर छात्रा ने लगाये गंभीर आरोप, परिजनों ने दर्ज कराया FIR

पलामू। छात्रा ने शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना के करीब एक साल बाद छात्रा ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इधर घटना को लेकर परिजनों ने एफआईआर दर्ज करायी है। आरोपी शिक्षक का नाम कुलदीप सिंह नामधारी है। 50 वर्षीय कुलदीप पर 11 वर्षीय छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है।

शिक्षक कुलदीप अन्य बच्चों से अलग उसे अपने घर में बने एक बेडरूम में ले गए। उसके शरीर को गलत ढंग से स्पर्श किया। छात्रा ने बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक करने वाली फिल्म भगवत केसरी तीन दिसंबर को टीवी पर देखी। उसने काफी डरते हुए रोकर अपनी माँ को अपने साथ हुए घटना को बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा के ही स्कूल में आरोपी शिक्षक पदस्थ हैं। छात्रा उस टीचर से ट्यूशन भी पढ़ती है। घटना को हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है। उसने ट्यूशन जाना छोड़ दिया। घर वाले जब ट्यूशन भेजते तो वह रोने लगती। परिवार के लोग उसके इस व्यवहार को समझ नहीं पा रहे थे। घर वालों को वह इस संबंध में कुछ बताती भी नहीं थी। हालांकि तब परिवार के लोग समझ नहीं पाये। अब छात्रा ने इस मामले में मां को पूरी बात बतायी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close