महिला सिपाही से जवान ने किया रेप: मोबाइल से निजी तस्वीरें चुराई, वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण

औरंगाबाद: जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने एक साथी जवान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। कहा है कि ब्लैकमेल करने कर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बाबत उसने शास्त्रीनगर थाने में सिपाही प्रियरंजन कुमार पर एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में औरंगाबाद में दोनों एक थाने में तैनात थे।

आरोप है कि साथी जवान ने महिला सिपाही का मोबाइल धोखे से ले लिया और एक एप के जरिये उसे हैक कर लिया। इस बीच उसने मोबाइल के गैलेरी से महिला सिपाही की कुछ तस्वीर और अन्य नंबर निकाल लिये। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करना लगा। आरोपों की मानें तो जवान ने महिला सिपाही को तस्वीरें और निजी जानकारियां वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। महिला सिपाही बदनामी के डर से खुलासा करने से डरती रही और आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर उसके साथ मनमानी करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि अगर वह जवान की बात नहीं मानेगी तो वह उसकी निजी जानकारियों को वायरल कर देगा। इसी बीच आरोपी ने एक चाल चली। एक दिन वह महिला सिपाही को एक मंदिर में ले गया। वहां उसने शादी के नाम पर उसे टीका लगा दिया और उसके साथ तस्वीर खींच ली। इसके बाद वह उसे साथ रहने की बात कह कर जिद करने लगा।

महिला सिपाही को यह बात ठीक नहीं लगी। उसे लगा कि पानी सिर से उपर जा रहा है। इसके बाद उसने आरोपी को सबक सिखाने का फैसला किया। पीड़िता ने जवान की शिकायत थाने में कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। औरंगाबाद पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close