छात्रा की LIVE सुसाइड: 9वीं की छात्रा ने 7वीं मंजिल से लगायी छलांग, दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने, नीचे से लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, ऊपर से….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो आया है। 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी का LIVE वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्रा सातवीं मंजिल पर चढ़ी हुई है। कुछ लोग नीचे से चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास करते हैं। कुछ लोग छात्रा को बचाने के लिए ऊंपर छत पर भी जाते हैं, लेकिन जब तक लोग छात्रा तक पहुंचते, छात्रा छलांग लगा चुकी होती है। इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।

यहां देखे विडियो ….

घटना रायपुर के बोरियाखुर्द की बतायी जा रही है। छात्रा 9th क्लास में प़ढ़ाई करती थी। छात्रा का नाम आलिया परवीन बताया जा रहा है, जो संतोषी नगर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के मुताबिक रायपुर के बोरियाखुर्द में RDA के निर्माणाधीन बिल्डिंग में छात्रा ने चढ़कर ये आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद बोरियाखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या करने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पुछताछ कर रही है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मेकाहारा में किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल्डिंग के छठवें माले में जैसे ही छात्रा को कुछ लोगों ने देखा तो उन्हें समझ में आ गया कि अनहोनी होने वाली है। लोग जोर-जोर से आवाज लगाकर पीछे हटने के लिए कह रहे थे। छात्रा लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए बाल्कनी में करीब 40 सेकेंड तक खड़ी रही। इसके बाद कूद गई। बता दें जिस बिल्डिंग से कूदकर के छात्रा ने खुदकुशी की है वह रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए की निर्माणाधीन बिल्डिंग है। मृतक छात्रा 16 वर्षीय आलिया परवीन मूलत: जगदलपुर की रहने वाली है।

रायपुर में अपने बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के मुताबिक छात्रा को सुबह उसके फूफा स्कूल छोड़ने के लिए गया था। सुबह स्कूल जाते वक्त छात्रा सामान्य थी। पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ करेगी। वहीं उसके साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं अलावा मोबाइल फोन की भी जांच करेगी। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण अज्ञात है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close