शक में बहसी बना ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमिका से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में भर दिया कांच और लटका दिया फंदे पर

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग लड़की की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि बॉयफ्रेंड ने ही नाबालिग की हत्या की थी। हत्या से पहले नाबालिग के साथ रेप भी किया था। बता दें कि पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत घावाडंगाल में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की लाश मिली थी। पुलिस ने छानबीन के बाद पाया कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही हत्या की थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए नाबालिग हत्यारे ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिल कर शव को गमछे के सहारे सोनाजोड़ी के पेड़ से लटका दिया था।

पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को सुधार गृह भेजा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों नाबालिग को निख करते हुए जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक राय, शंभु पंडित, सअनि अशोक प्रसाद व अन्य थे। 21 जून को धावाडंगाल डैम के पास सोनाजोड़ी के पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ किशोरी का शव बरामद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्याकांड की कहानी

एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ में नाबालिग प्रेमी ने बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से उसका मोबाइल हमेशा बिजी रहा करता था। बाद में पता चला कि लड़की का किसी और से अफेयर है। तभी प्रेमी ने ठान लिया था कि प्रेमिका को जान से मार देना है। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्लान बनाया। योजना के तहत प्रेमी ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन कर लड़की को धावाडंगाल डैम के पास बुलाया। लड़की 20 जून की देर शाम डैम पर आई।

लड़की के पहुंचने के बाद प्रेमी का दोस्त दूर जाकर खड़ा हो गया। अंधेरा होने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच दूसरे लड़के से बात करने को लेकर बहस शुरू हो गई। प्रेमी ने डंडा से लड़की की पीठ प्रहार कर दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने लड़की के गुप्तांग में कांच का टुकड़ा भर दिया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ लड़की को गमछी के सहारे पेड़ पर लटका दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रकरण में हत्या आरोपित प्रेमी व लड़का का दोस्त सभी नाबालिग हैं। जिस कारण पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया। इस तरह पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close