महिला दारोगा से छेड़खानी: नाईट ड्यूटी से लौट रही महिला दारोगा से दो सिपाहियों ने की छेड़खानी, FIR के दोनों सिपाही गिरफ्तार, सस्पेंड

संभल(यूपी) । महिला दारोगा के साथ दो सिपाहियों ने छेड़खानी कर दी। ये घटना उस वक्त की है, जब ड्यूटी खत्म कर महिला ASI अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान दो सिपाही ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला दारोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसपी ने इस मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।। महिला दारोगा की ड्यूटी गणेश चतुर्थी मेले में लगी थी। नाईट ड्यूटी करने के बाद महिला दारोगा देर रात अपने अपने घर लौट रही थी।

महिला दरोगा के मुताबिक वह जनपद अमरोहा में तैनात है। उसकी ड्यूटी चंदौसी में लगी थी। ड्यूटी के बाद रात 12 बजे जनपद अमरोहा के गजरौला अपने घर जा रही थी। पीड़ित के मुताबिक पीछे से एक कार में सवार पवन चौधरी और रविन्द्र ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसे रोक कर उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर बदसलूकी करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक आरोपी सिपाही संभल ट्रैफिक पुलिस में तैनात है और दूसरा आरोपी सिपाही डायल 112 में तैनात है। इधर महिला दरोगा ने डायल 112 पर कॉल किया तो दोनों आरोपी वहां से भाग गये। जिसके बाद ASI ने घटना की शिकायत बहजोई थाने में जाकर दी जिसके बाद बहजोई थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354(घ), 341 और 594 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत ने आरोपी पवन चौधरी और रविन्द्र नाम के दोनों सिपाही को निलंबित कर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के करने के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close