तेजस्विनी क्लब ने लगाया नेत्र जांच शिविर…दूर दराज इलाके से पहुंचे महिला – बुजुर्ग

धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बलियापुर पश्चिमी पंचायत भवन जिसमें तेजस्विनी क्लब के महिलाओं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत बलियापुर पश्चिमी पंचायत भवन के बुजुर्गों ने भी अपना नेत्र जांच करवाया। क्षेत्र में पूर्व से ही प्रचार प्रसार किया गया था जिस कारण दूर दराज के क्षेत्र से भी नेत्र जांच करने लाभुक पहुंचे थे।

कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्ग और महिलाओं की नेत्र जांच के साथ साथ विजन जांच भी की गई। कार्यक्रम में पहुंचे लाभुक को आंखों को कैसे स्वस्थ रखा जाय इससे संबंधित स्वास्थ्य जानकारी भी दी गई। आज की धूल भरी वातावरण और खान पान के माध्यम से कैसे लंबे समय तक आंखों की रोशनी बनाएं रखें,इसकी भी जानकारी दी गई। तेजस्विनी परियोजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार महतो, फील्ड कोऑर्डिनेटर रामकृष्ण साधु, कलस्टर कोऑर्डिनेटर गौतम कुमार मंडल, युवा उत्प्रेरक जेबा खातून एवं तेजस्विनी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close