दुल्हनिया की ठांय..ठांय..अपनी ही शादी में दुल्हन ने दागी गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला, ससुराल के बजाय कहीं पहुंच ना जाये सलाखों के पीछे…

मुज्जफरनगर। रिवाल्वर वाली दुल्हनिया का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में हुआ। यहां एक दुल्हन ने अपनी ही शादी में पिस्टल से फायरिंग की। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद हैं और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।

इस वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो ग्राम दूधली थाना खतौली का है। इसके बारे में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं विवेचना में जो भी साक्ष्य संकलन किया जाएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस भी हरकत में आई। आनन फानन में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दुल्हन और दूल्हे के विरुद्ध धारा 290 और 336 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हा दुल्हन की धरपकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को बागपत जनपद से मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दूधली गांव में एक बारात आई थी।

इस विवाह समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के साथ मिलकर पिस्टल से कई राउंड हर्ष फायरिंग की थी। हर्ष फायरिंग के दौरान किसी व्यक्ति ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दुल्हन और दूल्हे के विरुद्ध धारा 290 और 336 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हा दुल्हन की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close