सुहागरात पर दुल्हन को सवार हुई खूनी बहस, दुल्हे की चीख सुनकर परिजन दौड़े, दुल्हे को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

The bride got into a bloody argument on the wedding night, the family members ran after hearing the groom's scream, the groom had to be admitted to the hospital, know the whole matter

Crime News : सुहागरात ऐसा रोमांचक पल होता है, जिसका इंतजार दुल्हन-दुल्हा दोनों ही बड़ी बेसब्री से करते हैं। लेकिन सुहागरात के दिन दुल्हन पर ऐसी खूनी हवस सवार हो गयी, तो दुल्हा चीख उठा। घरवालों ने किसी तरह से दुल्हे को अस्पताल पहुंचा. जहां दुल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला यूपी के फतेहपुर का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सुहागरात के दौरान दुल्हन ने अपने ही दूल्हे पर चाकू से वार कर दिया। प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे दुल्हा गंभीर हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। दूल्हा खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हे के परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का ये पूरा मामला है। यहां रहने वाले 21 साल के युवक की शादी कौशांबी जनपद की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 5 जून को दूल्हा पक्ष धूमधाम से बारात लेकर कौशांबी पहुंचा था। 6 जून को दुल्हन को विदा कराकर वे घर लौटे। पूरे घर में खुशी का माहौल था। रात करीब दो बजे जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा, तभी दुल्हन किसी बात पर भड़क गई। उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे पर हमला कर दिया।

 

नाजुक अंगों पर वार के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दूल्हे को फौरन अस्पताल ले गए। दूल्हे का इलाज कौशांबी जिले के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस शिकायत के बाद जांच की बात कह रही है।

Related Articles

close