खूंखार नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..ससुराल में मेहमाननवाजी करने आया था, AK47 के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

चाईबासा। झारखंड के एक खूंखार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब संतोष कंडुलना नाम का हार्डकोर नक्सली अपने ससुराल में मेहमाननवाजी करने गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संतोष पर 2 लाख का इनाम रखा था। संतोष प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का इनामी नक्सली है। उसकी गिरफ्तारी बदगांव के सांगा स्थित ससुराल से हुई है। इससे पहले गुरुवार को भी दो लाख के इनामी नक्सली नोवेल सांडीपूर्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से AK 47 और 38 गोलियां बरामद हुई है।

वहीं गिरफ्तार संतोष के पास भी एके 47 बरामद किया गया है। पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर पोड़ाहाट अनुमंडल के बदगांव प्रखंड के सांगा गांव में जोनल कमांडर संतोष को गिरफ्तार किया गया है। सांगा गांव में ही उसका ससुराल भी है। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की संतोष अपने ससुराल में छुपा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close