कौशल विकास कार्यक्रम के युवकों का पहला जत्था राजस्थान रवाना…हैवेल्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने किया करार…

रमना (गढ़वा)- कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिलना आरंभ हो गया है। रमना मे संचालित कौशल विकास केंद्र से इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग पुरा करने वाले 30 युवकों को घिलोत नीमराना ( राजस्थान) भेजा।

सभी युवकों को सोमवार के देर रात्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन से कौशल विकास पदाधिकारी….. और युनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रभारी पियूष शुक्ल व संरक्षक सह स्टेट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर युवकों को ट्रेन से रवाना किया। प्रशिक्षित युवकों के साथ नीमराना के हैवेल्स ग्रूप कंपनी ने रोजगार देने का अनुबंध किया है । नीमरानाजाने वालो मे. ओमप्रकाश, आशुतोष, अमित, सुभाष, जय प्रकाश, शनि, दीपक सहित 30 लोग गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close