स्कूल से लौट रहे 5 साल के मासूम पर टूटा मौत का कहर! आवारा कुत्तों ने ऐसा नोचा कि नहीं बच सकी जान

कोरबा के दादर गांव में दिल दहला देने वाली घटना, 5-6 आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा के छात्र पर किया हमला; अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को इस कदर नोचा कि गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पिता से मिलकर लौट रहा था बच्चा, रास्ते में घात लगाए बैठे थे कुत्ते

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रकाश पटेल के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ दादर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय किशोर पटेल एक मकान में काम कर रहे थे। प्रकाश अपने पिता से मिलने गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर और गले पर किए कई वार, मौके पर पहुंचा पिता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा और उसके सिर, गले व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों के चंगुल से बेटे को छुड़ाकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शुरू की जांच

मेडिकल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close