घोड़ा गिरफ्तार: पुलिस ने घोड़े को किया गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान, काट रहा किसी और के जुर्म की सजा…

Horse arrested: Police arrested the horse, you will be surprised to know the reason, he is serving the punishment for someone else's crime...

Horse Arrest : पुलिस ने एक घोड़े को गिरफ्तार किया गया है। इस घोड़े को शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घोड़े को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। अब पुलिस इस मामले में विस्तार से जांच कर रही है। इधर, इस घटना को लेकर काफी चर्चाएं भी सुनी जा रही है।

मामला बिहार के बेतिया जिले का है, जहां से ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शराब तस्करी के जुर्म में घोड़े को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक के सामने का है। बताया जा रहा है कि गश्त लगाते वक्त पुलिस ने एक घोड़े को चार कार्टन विदेशी शराब के साथ पकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस की गश्ती टीम जब क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी एक घोड़े पर भारी मात्रा में कुछ सामान लदा हुआ देखकर उन्हें संदेह हुआ। पुलिस को आता देख शराब तस्कर घोड़े को शराब के साथ छोड़कर मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर घोड़े की पीठ पर लदे बोरे से चार कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पुलिस घोड़े को कब्जे में लेकर शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है। ऐसी घटनाएं पहले नहीं देखी गयी थी, लिहाजा चर्चाओं का बाजार गर्म है। तस्करी के इस अनूठे मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घोड़े का मालिक कौन है और इसे किन लोगों ने शराब ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया, पुलिस पता लगा रही है। अनोखे मामले के बाद अब गिरफ्तार घोड़ा पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वो बात अलग है कि पुलिस, तस्कर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन, थाने में तो रात गुजरना बेचारे घोड़े को ही पड़ रहा है.

Related Articles

close