थानेदार ने महिला दारोगा को बनाया हवस का शिकार, रेप से न्यूड Video, अबॉर्शन तक .. जानें कुकर्म की पूरी कहानी

क्राइम न्यूज : एक तरफ सरकार जहां पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती कर रही है। वहीं दूसरी तरफ थाने में साथ काम करनेवाले कर्मियों से ही यह महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उनका यौन शोषण किया जा रहा है।

राजधानी पटना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। शहर के जक्कनपुर थाने में कार्यरत एसआई सुदामा प्रसाद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने थाने में कार्यरत पिछड़ी जाति से आनेवाली महिला दारोगा को बेहोश कर न सिर्फ उससे संबंध बनाए। साथ ही मामले में किसी से कुछ कहने पर सस्पेंड कराने की धमकी दी। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़ित दारोगा प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी इतनी पिटाई की कि गर्भपात हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला दारोगा का आरोप है कि पिछले साल एक दिन थानेदार ने महिला दारोगा को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। महिला दारोगा जब बेहोश हो गई तो इसका फायदा उठाते हुए थानेदार ने उसके साथ रेप किया। जब उसे होश आया तो महिला दारोगा ने खुद को असहज पाया। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व थानेदार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

न्यूड वीडियो को भय दिखाकर आरोपी थानेदार ने कई बार महिला दारोगा के साथ दुष्कर्म किया और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने पिछले साल सितंबर महीने में महिला दारोगा का गर्भपात करवा दिया। पुलिस में ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए आरोपी थानेदार सुदामा ने मुंह बंद रखने की हिदायत दी थी। पूरे मामले पर पटना के एसएसपी और डीआईजी राजीव मिश्रा ने कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close