पत्नी की हत्या के जुर्म में पति को तलाश रही थी पुलिस, दोपहर होते-होते पति फांसी के फंदे पर लटका मिला, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर। पत्नी की हत्या के जुर्म में पुलिस जिस पति की तलाश कर रही, वो फांसी के फंदे पर लटका मिला है। लड़की के परिजनों का आरोप था कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है, जबकि पुलिस आशंका है कि पत्नी की मौत के सदमें में पति ने भी जान दे दी। मामला बिहार के समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव का है।का है। जहां सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, शाम में आरोपी पति का शव पेड़ से लटका मिला है।

बता दें कि निक्की कुमारी (19) की शादी संजय राय के बेटे उदन कुमार (22) से 10 महीने पहले हुई थी।मृतिका निक्की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने गैर कानूनी तरीके से भ्रूण जांच कराया था, जिसमें पता चला कि निक्की के गर्भ में बच्ची पल रही है। इसके बाद से ही ससुरालवाले अबॉर्शन के लिए दबाव बना रहे थे। निक्की ने इनकार किया, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए निक्की के शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।इधर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर में 35 और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों-बीच लाइन के पास पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी संजय राय के बेटे उदन कुमार के रूप में की गई, जिस पर आज सुबह ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस को आशंका है कि है कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close