जिंदगी की जंग हार गई शारदामणि स्कूल की छात्रा, DC से मिलकर मां बोली – बेटी को इंसाफ दीजिए मैडम

जमशेदपुर: नकल के आरोप में कपड़े उतरवाकर जांच करने के बाद आत्मदाह करने वाली छात्रा की देर रात मौत हो गई। 7 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने वाले पीड़िता टीएमएच में भर्ती थी। छात्रा की मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन की ओर से टीएमएच की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की गई है ।

शारदामनी गर्ल्स हाईस्कूल में नकल के आरोप में टीचर ने सबके सामने कपड़े उतरवाकर छात्रा की जांच की थी। इस घटना के बाद छात्रा इतनी परेशान और शर्मिंदा हो गई कि उसने घर पहुंच कर खुद को आग लगा ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की मां ने बेटी को इंसाफ देने की मांग की

बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद से मां सरस्वती मुखी की स्थिति बिगड़ गयी। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उपायुक्त विजया जाधव जब छात्रा की मां को ढाढ़स बंधाने और गले लगने के लिए आगे बढ़ी, तो सरस्वती मुखी हाथ जोड़ते हुए बस एक ही बात बोलती रही। कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ दिला दिजिए मैडम। मेरी बेटी कि क्या गलती थी मैडम, मैं अपनी बच्ची को बचा नहीं सकी। यह कहते हुए मां दहाड़ मार रोने लगी। मां की यह स्थिति देख मौजूद सभी लोगों के आंखों में भी आंसू आ गया।

आज होगा अंतिम संस्कार

छात्रा के शव का आज अंतिम संस्कार किया जायेगा।पोस्टमार्टम से शव लाने के बाद छायानगर निवास स्थान से सुबह 11 बजे शव यात्रा निकलेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था मामला

घटना 14 अक्तूबर की है। शारदामणि स्कूल में नौवीं की छात्रा रितु मुखी परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पकड़ी गयी थी।इस दौरान शिक्षिका ने रितु को कक्षा में सभी छात्राओं के बीच बेइज्जत करते हुए उसके कपड़‍े उतरवा दी थी। छात्रा इस घटना से काफी आहत हुई और घर जाकर खुद पर केरोसिन तेल डाल कर आग लगा ली जली अवस्था में परिवार वाले उसे टीएमएच लेकर पहुंचे।

छात्रा 75 प्रतिशत जल चुकी थी। उसकी स्थिति पहले ही दिन से नाजुक थी। हालांकि, इस दौरान एसडीओ की उपस्थिति में छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया था। बुधवार रात छात्रा की स्थिति बिगड़ गयी थी जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन गुुरुवार को उसने दम तोड़ दिया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close