5 साल का इंतजार खत्म : CM हेमंत सोरेन इस दिन पंचायत सचिव को बाटेंगे नियुक्ती पत्र

रांची : पांच साल से नौकरी की आस में बैठे पंचायत सचिव और लिपिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने वाला है। राज्य सरकार जोर शोर से 2,209 पंचायत सचिवों और लिपिकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर रही है. अबतक की जानकारी के मुताबिक 22 जून को रांची के मोराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र बाटेंगे.

मुख्यमंत्री सचिवालय ने वित्त विभाग, पंचायती राज, राजस्व, भूमि सुधार तथा राजभाषा विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग और वाणिज्य कर विभाग के सचिवों को पत्र जारी कर अभ्यर्थियों की संख्या और तैयारियों के संबंध में 16 जून तक विस्तृत प्रतिवेदन मुख्यमंत्री सचिवालय को मुहैया कराने को कहा है. नियुक्ति पत्र वितरण के संचालन के लिए पंचायती राज विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close