….तो हेमंत सोरेन को छोड़नी पड़ेगी CM की कुर्सी !…राजभवन पर आज टिकी सबकी निगाहें…नये CM की दौड़ में ये नाम आगे

रांची: .…तो क्या हेमंत सोरेन को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी?… हेमंत सोरेन की भी मुश्किलें तेजी बढ़ती जा रही है। अगर फैसला हेमंत सोरेन के खिलाफ आया तो सरकार पर संकट हो सकता है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद आखिर कौन सत्ता संभालेगा, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी है।राजभवन से कभी भी कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि हेमंत सोरेन के बाद क्या विकल्प हैं, इसे लेकर पार्टी के अंदर और राजनीतिक गलियारों दोनों में चर्चाओं का दौर जारी है।

हेमंत सोरेन के विकल्प के तौर पर दो नाम है, एक नाम पत्नी कल्पना सोरेन का है, दूसरा मंत्री चंपई सोरेन का है। राजपाट पर नियंत्रण के लिहाज से कल्पना सोरेन का सीएम बनना सबसे बेहतर विकल्प के रूप में नजर आ रहा है। लेकिन वह मूलरूप से ओड़िशा की रहने वाली हैं। अब देखना होगा कि क्या वह झारखंड के किसी रिजर्व सीट से चुनाव लड़ने की योग्यता रखती हैं। साथ ही कल्पना सोरेन के नाम पर पार्टी की एकजुटता संदेहास्पद लग रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव आयोग में सीएम पर लगे आरोप अगर प्रमाणित होते हैं तो मुख्यमंत्री की विधायकी जानी तय है। वो मौजूदा सरकार तो बची रहेगी, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकता है।

मौजूदा वक्त में सोरेन परिवार के हर सदस्य पर कोई ना कोई आरोप है। ऐसे में सोरेने परिवार के किसी अनुभवी सदस्य को मुख्यमंत्री बनाना ज्यादा फायदे का सौदा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक और विकल्प की भी यहां जोर शोर से चर्चा हो रही है। चूकि सत्ताधारी दल कांग्रेस में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में जानकारों का मानना है कि कांग्रेस खेमे की गुटबाजी एक नया राजनीतिक समीकरण खड़ी कर सकती है। ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रपति शासन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close