जीजा से अफेयर का था शक, बड़ी बहन ने छोटी बहन के चेहरे पर मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

नयी दिल्ली। बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को गोली मार दी। बड़ी बहन को शक था कि उसकी छोटी बहन का अपने जीजा से अवैध संबंध है। घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया का है, जहां एक महिला ने अपनी ही छोटी बहन को गोली मार दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 20 वर्षीय बहन को अपने पति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के शक में गोली मारी है।
गोली का शिकार हुई युवती सुमाइला का आरोप है कि उसकी 30 वर्षीय बड़ी बहन ने उसे देशी पिस्टल से बुधलार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर गोली मारने का प्रयास किया। डिप्टी पुलिस कमिश्रर जॉय टिर्की ने बताया कि छर्रे सुमाइला के चेहरे पर लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई बार वार किया। बड़ी बहन सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमाइला का उसके पति के साथ अवैध संबंध है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत शास्त्री पार्क थाने में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की रही है। दोनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस इस मामले में हकीकत सामने ला सकेगी।











