झारखंड में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द छोड़ना होगा भारत

These Pakistani citizens living in Jharkhand will have to leave India soon

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा मोदी सरकार ने रद्द कर दिया है.

साथ ही सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश भी दे दिया गया है. बीते शुक्रवार को गृह मंत्री ने भी सभी राज्यों के सीएम को निर्देश दिया है कि अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की तैयारी करे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश मिलते ही प्रशासन पहचान करने में जुटी

आदेश मिलते ही सभी राज्यों में प्रशासन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में जुट गई है . इसी कड़ी में राजधानी रांची में 4 और जमशेदपुर में 3 पाकिस्तानी नागरिकों की रहने की जानकारी प्रशासन को मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमशेदपुर के मानगो और धातकीडीह में तीन पाकिस्तानी रह रहे हैं. तीनों पाकिस्तानियों की उम्र काफी अधिक है. ये तीनों लगातार अपना वीजा एक्सटेंशन कराकर यहां अपने परिवार के साथ रह रहें थे. ऐसी स्थिति में अब पुलिस मुख्यालय से इस बारे में गाइडलाइन मांगा जा रहा है कि ऐसे लोगों का क्या करना है?

इन पाकिस्तानी नागरिकों को मिलेगी छूट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा वीजा रद्द करने के आदेश के बीच विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फैसला पहले से जारी लॉन्ग टर्म वीजा पर लागू नहीं होगा. साथ ही बताया गया है कि पाकिस्तानी हिंदु नागरिकों को पहले से जारी एलटीवी वीजा मान्य और प्रभावी रहेंगे. इन वीजा को रद्द करने का कोई आदेश नहीं है.

आगे यह भी बताया गया है कि केंद्र सरकार का यह फैसला मानवीय आधार पर अपनाया गया है. जो सालों से पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहें हिन्दुओँ को भारत के शरण देने की निति का हिस्सा है.

हां, विदेश मंत्रालय ने ये जरूर साफ तौर पर बताया कि पाकिस्तान के मुस्लिम नागरिकों को किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी. ऐसे में सभी पाकिस्तान मुस्लिम नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़कर अपने मुल्क जाने होंगे.

Related Articles

close