झारखण्ड : CM हेमंत समेत इन दिग्गजो नेताओं ने सांसद महुआ माजी की बेहतर स्वास्थ्य के लिए की कामना

jharkhand-cm-hemant-and-other-eminent-leaders-prayed-for-the-better-health-of-mp-mahua-maji

राज्यसभा सांसद महुआ माजी बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई. उनका इलाज रांची के ऑर्किड में चल रहा है. इस सड़क हादसे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यसभा सांसद और झामुमो की वरिष्ठ नेता महुआ माझी जी और उनके परिवारजनों की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली है. मरांग बुरु से महुआ जी और उनके परिवारजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यसभा सांसद महुआ मांझी जी की लातेहार में सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. बाबा बैद्यनाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ.

बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर महुआ माजी की बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद महुआ माझी जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रही झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी की गाड़ी बुधवार सुबह लातेहार जिले में दुर्घटना का शिकार हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिससे सांसद महुआ माजी समेत उनके बहू बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल सभी का इलाज रांची के ऑर्किड अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

close