बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ पहुंच गये चोर-उचक्के… कई शिव भक्त की मार ली जेब, तो कईयों के कर दिये मोबाइल पार

देवघर। यूं तो बाबा भोले की बारात में भूत, पिसाच ही पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को भूत-पिसाच के साथ भगवान शिव की बारात में चोर-उचक्के भी पहुंच गये। चोर उचक्कों ने बाबा भोले के कई भक्तों की जेबें काट ली, तो कईयों की मोबाइल पार कर दिये। मंदिर और आसपास क्षेत्र में मोबाइल चोरी की 17 घटनाएं हुई, जिसकी शिकायत थानों में पहुंची।

य़े घटना शुक्रवार और शनिवार दो दिनों के दौरान मोबाइल चोरों ने जमकर उत्पात किया। बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्र व बाजार में बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार को शाम तक मंदिर व आसपास के इलाके से मोबाइल चोरी की 17 शिकायत नगर थाना पहुंची।

वहीं, शुक्रवार की रात भी करीब आधा दर्जन लोगों का मोबाइल चोरी की गई। इधर, कुछ लोगों ने बाबा मंदिर में इसकी शिकायत की।कई लोगदूसरे प्रदेश से भी बाबा शिव की बारात में शामिल होने आये थे, चोरों ने उन्हें भी अपना निशाना बताया।

पुलिस मोबाइल चोर गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी हो कि ऐसे मौकों पर देवघर ही नहीं साहेबगंज के तीन पहाड़, बंगाल व बिहार के चोर व पाकेटमार यहां सक्रिय हो जाते हैं। मंदिर, शिवगंगा, बाजार में भीड़ का लाभ उठाकर ये हाथ ही सफाई दिखाकर चंपत हो जाते हैं।

Related Articles

close