कमजोर दिल वाले ये VIDEO ना देखें….मॉल में पिता की गोद से 1 साल का मासूम तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, झारखंड का परिवार छत्तीसगढ़ आया था घूमने

Viral Video: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर एक दिल दहलाने वाला VIDEO सामने आया है। रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के थर्ड फ्लोर से 1 साल का बच्चा नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे की मौत हुई है, वो परिवार झारखंड का रहने वाला है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की मौत हो गयी। हादसे का एक CCTV वीडियो भी आया है, जिसमें बच्चा थर्ड फ्लोर से बेसमेंट पर गिरता नजर आ रहा है। मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक के गोद में वह बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर में चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल गया और नीचे गिर रहा।

हादसे का एक VIDEO सामने आया है, जिसमें बच्चा पीले का टी शर्ट पहने पिता की गोद में है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जिसकी उम्र करीब चार से पांच साल की है। थर्ड फ्लोर से फोर्थ फ्लोर जाने के दौरान बच्चे को गोद में लेकर पिता चढ़ने लगते हैं, इसी दौरान 5 साल का छोटा बच्चा पीछे छूट जाता है, जैसे ही पीछे वाले बच्चे को पिता पकड़ने की कोशिश करते हैं, गोद से एक साल का बच्चा थर्ड फ्लोर से सीधे नीचे आ गिरता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे को उस वक्त तो चोट के निशान नजर नहीं आये, ना ही कोई खून बहा, लेकिन बच्चा बेहोश था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित बाल गोपाल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close