CM को जान से मारने की धमकी: मुख्यमंत्री को मिली धमकी के बाद एक्शन में पुलिस, जेल में बंद कैदी ने दी थी धमकी, जांच जारी

जयपुर। मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गयी है। जानकारी ये मिली है कि जेल में बंद एक कैदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जेल में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है।

इस फोन के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। फोन को जब ट्रैस किया गया तो पता चला कि जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। अब पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में और पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को जैसे ही सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, तुरंत ही फोन कॉल को ट्रैस कर फोन के बारे में पता लग लिया गया। लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है कि कैदी ने आखिर फोन क्यों किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री को भी मिली जान से मारने की धमकी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी खालिस्तानी समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हमला करने की बात कही है। पन्नू ने गैंगस्टरों से कहा कि वे मान को गणतंत्र दिवस पर लुधियाना में तिरंगा फहराने की अनुमति न दें। पन्नू की यह धमकी उस घटनाक्रम के कुछ हफ्ते बाद आई है, जब अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने एक भारतीय अधिकारी पर न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

Related Articles

close