Aaj Ka Rashifal : मंगलवार को इन पांच राशियों पर बरसेगी कृपा, द्विपुष्कर योग के शुभ संयोग से मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा डबल लाभ

Aaj Ka Rashifal 26 March 2024। आज 26 मार्च को ध्रुव योग, द्विपुष्कर योग समेत कई शुभ फलदायी योग बन रहे हैं, जिससे आज का दिन मिथुन, कन्या, धनु समेत अन्य 5 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। साथ ही मंगलवार का दिन साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल देव और रामभक्त हनुमान को समर्पित है, ऐसे में आज इन 5 राशियों पर हनुमानजी का आशीर्वाद भी बना रहेगा। आइए जानते हैं आज यानी मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल
आज व्यापारिक गतिविधियां धीमी रहने की संभावना हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में आज उलझे रह सकते हैं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी और धन व्यय होने की संभावना हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृष राशिफल
आज आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा दिखाई दे रहा हैं। नौकरी या व्यवसाय में लाभ होने की उम्मीद हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव हैं। मित्र और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इच्छा के अनुरूप काम सफल रहेंगे। धन निवेश कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल
आज का दिन मिला-जुला रह सकता हैं। व्यवसाय में तरक्की होने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति हो सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता हैं। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आज कारोबार अच्छा रहने की संभावना हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के कार्यों से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन संभव हैं। जीवन साथी के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहने की संभावना हैं।

सिंह राशिफल
आज का दिन फलदायी रहने की संभावना हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग लाभ दिलाएगा। आय में वृद्धि होने की संभावना हैं। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। खानपान पर धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
आज का दिन व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा, लेकिन सभी कार्य पूरे होंगे। आय वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुडी यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक व मानसिक ताजगी का अनुभव रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना बन रही हैं।

तुला राशिफल
आज के दिन परिजनों और सहकर्मियों के सहयोग से कारोबार बढ़ेगा। आय में वृद्धि हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्रोध की अधिकता से खुद का कोई काम बिगाड़ सकते हैं। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल
आज के दिन कारोबार मध्यम रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ मिल सकता हैं। नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल
आज का दिन कठिन परिश्रम में निकलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना हैं। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से लाभ की संभावना बन रही हैं। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पारिवारिक अनबन होने से अशांति रह सकती हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। निवेश से बचें।

मकर राशिफल
आज के दिन व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा होने की संभावना हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात संभव हैं। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहने की संभावना हैं। यात्रा योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल
आज का दिन जीवन में फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ हो सकता हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता बने रहने की संभावना हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में राहत मिलेगी।

मीन राशिफल
आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना बन रही हैं। व्यापार-धंधे में धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में जाना हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की जरूरत है। मानसिक शांति रहेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती हैं।

Related Articles

close