मनिका के तीनमुहान के समीप दर्दनाक बाइक हादसा…दो लोगों की स्थिति गंभीर

लातेहार मनिका प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित बंदुआ पंचायत के तीनमुहान मोड़ के समीप दिन सोमवार को संध्या लगभग 5:30 बजे दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेश्वर सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 20 वर्ष, हंसनाथ सिंह पिता बुधननाथ सिंह उम्र 22 वर्ष और निर्मल सिंह पिता स्वर्गीय चमन सिंह उम्र लगभग 19 वर्ष के बताए जा रहे हैं। सभी गांव मांजर पंचायत पोचरा (लातेहार) के रहने वाले हैं। उक्त सभी व्यक्ति अपने घर से बाइक में सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के पास सरदमदाग गांव गए हुए थे।

वहां से वापस अपने घर पोचरा जाने के क्रम में तीनमुहान मोड़ के समीप तेज रफ्तार होने के कारण अचानक बाइक का संतुलन खराब हो गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा दुर्घटना की जानकारी मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार को दिया गया। जिसके तुरंत बाद एएसआई मनोज कुमार दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि निर्मल सिंह और चमन सिंह की स्थिति काफी गंभीर है। क्योंकि दोनों के सर में काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं मुनेश्वर सिंह को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिसका इलाज कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close