हल्दी से बाल होंगे काले, डाई के बजाय बालों को काला करने के लिए आजमाये हल्दी, इस तरह से हो जायेंगे आपके बाल काले और चमकीले…

How To Dye Hair With Turmeric: काले बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन, कम उम्र में ही बालों का झड़ना और फिर उम्र से पहले ही उनका सफ़ेद होना इन दिनों एक आम समस्या है। सफेद बाल होने की वजह से आप उम्र से ज्यादा दिखते हैं और कई बार इस कारण आत्मविश्वास भी कमजोर होता है। बहुत से लोग बालों को काला करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।
इन प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से काले बाल भी तेजी से सफेद होने लगते हैं और इनके इस्तेमाल से शरीर को कई तरह के नुकसान भी होते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हल्दी खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने के साथ बालों को भी नैचुरल रूप से काला करती है।
इसको बालों पर लगाने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए हल्दी कैसे लगाएं।इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके हेयर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना हो और वे काले भी हो जाए तो हल्दी के इस घरेलू नुस्खे को आज़माएँ. हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं
ऐसे करें नेचुरली डाई तैयार
सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। उसके बात उसमे 2 चम्मच हल्दी डालेंगे और उसे अच्छी तरह पकाएंगे। अब हल्दी को एक बॉल में निकालेंगे और अब पकी हुई हल्दी में 1 चम्मच कॉफी मिलाएंगे। इसके बाद उसमे 2 विटामिन ई का कैप्सूल और आधा नीम्बू का रस मिलाएंगे। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद अपने बाल को धोएँ। ऐसा करने से आपके बाल एकदम काले हो जाएंगे।
हल्दी और शहद
बालों को काला करने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों से लेकर जड़ों तक इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश कर लें। यह मिश्रण लगाने से बाल काले होने के साथ मुलायम और सिल्की भी बनेंगे।
हल्दी और एलोवेरा
हल्दी और एलोवेरा की मदद से भी बालों को काला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच हल्दी, 1 कप पानी और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को 1 स्प्रे बॉटल में भरें। फिर इस मिश्रण को बालों और जड़ों में 1 घंटे के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये स्प्रे बालों को काला करने के साथ बालों में साइन भी लाता है।
हल्दी और नारियल का तेल
बालों को काला करने के लिए हल्दी और नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 चम्मच नारियल तेल कटोरी में लें। तेल को हल्का गर्म करने के बाद इसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से बालों की मसाज करें। इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बालों को वॉश करें। यह मिश्रण बालों को काला करने के साथ बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
बालों को काला करने के लिए हल्दी का इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।












