दो इंजीनियरों का इस्तीफा: राजनीतिक-प्रशासनिक दवाब में इस्तीफा देने की लिखी बात, प्रशासन में मचा हड़कंप…

Resignation of two engineers: Written about resigning under political-administrative pressure, created a stir in the administration...

Resign News। दो इंजीनियरों के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। एक इंजीनियर ने दवाब में आकर इस्तीफा देने की बात कही है। अब इस्तीफे ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला अभियंता ईं. अनिल कुमार और सहायक अभियंता रामेश्वर झा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों अधिकारियों ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को अपने इस्तीफे सौंपे, जिससे जिला परिषद में तनाव का माहौल बन गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधान सहायक पर अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और संचिकाओं को जानबूझकर लंबित रखने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं। इस तरह के कृत्यों से कार्यालय की कार्य संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।जिला परिषद समस्तीपुर में इन इस्तीफों और निलंबन के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला क्या रुख लेता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक दबाव से तंग आकर छोड़ा पद

वहीं, सहायक अभियंता रामेश्वर झा के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के चलते अभियंत्रण विभाग पंगु बनकर रह गया है। इस दबाव के कारण वे अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे थे, जिस वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

 

व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा

जिला अभियंता ईं. अनिल कुमार ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए जिला परिषद में कार्य करने में असमर्थता जताई। उन्होंने डीक्यूएम सह जिला अभियंता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनके इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर अटकलें जारी हैं।

 

भ्रष्टाचार के आरोप और इस्तीफे की वजह

सूत्रों के अनुसार, एक विशेष योजना में लोहे की पाइप की जगह बांस लगाने और फिर भी लोहे की पाइप की दर से भुगतान कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इस कथित भ्रष्टाचार से परेशान होकर दोनों अधिकारियों ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। खबरें हैं कि अब बाकी दो कनीय अभियंता भी इस्तीफे की तैयारी कर रहे हैं।

 

प्रशासनिक सख्ती और विवाद

इसी बीच समस्तीपुर में उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने जिला परिषद के जिला अभियंता कार्यालय के प्रधान सहायक सदरुद्दीन को निलंबित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और योजनाओं के क्रियान्वयन एवं भुगतान में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close