पोलिंग बूथ के बाहर UBGL ब्लास्ट: नक्सल क्षेत्र में चुनाव के दौरान जवान का UBGL फटा, मतदान केंद में मचा हड़कंप, पोलिंग सेंटर के बाहर जवान था तैनात

बीजापुर(बस्तर)। छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग चल रही है। नक्सली चेतावनी के बीच हो रहे मतदान के बीच एक बड़ी घटना हुई है। घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिसे में एक जवान ब्लास्ट में घायल हो गया। ये हादसा है या चूक, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी जो मिली है, उसके मुताबिक ये घटना एक्सीडेंटल हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यूबीजीएल का सेल जोरदार आवाज के साथ फट गया, इस घटना में एक जवान घायल हो गया है। जवान का प्राथमिक उपचार चल रहा है, जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेफर किया जाएगा।घटना बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की बतायी जा रही है। जवान को मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात किया गया था।

उसी दौरान यूबीजीएल फट गया, इसमें जवान घायल हो गया। घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंन लिखा है कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

Related Articles

close