Valentine’s day : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाया मौत को गले, रिश्ते में थे भाई बहन

वैलेंटाइन डे : एक दूजे से प्यार की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने वैलेंटाइन डे के दिन ही मौत को गले लगा लिया. प्रेम के इस दिन प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है. प्रेमी जोड़ा चचेरे भाई-बहन है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र का है. जहां रहने वाली 18 वर्षीय एक लड़की का रिश्ते में चचेरे भाई सुरेंद्र (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की 12वीं की छात्रा थी, जबकि सुरेंद्र बीए का छात्र था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों अपने घर से रोजाना विद्यालय जाने के लिए साथ आते-जाते थे. इसी बीच उनमें प्रेम पनप उठा. पारिवारिक रिश्ते होने के चलते किसी को शक नहीं हुआ. इधर, दोनों साथ जीने और मरने की कसम खाए बैठे थे. जब तक परिवार के लोग कुछ जान पाते तब तक दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

बताया जाता है कि सीमा ने अपने ही घर की छत पर सल्फास की गोली खाकर जान दे दी तो वही सुरेंद्र ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया जहां उसकी मौत हो गई. जब सीमा के परिजनों ने छत पर उसे अचेत देखा तो तुरंत ही सुरेंद्र की तलाश में परिवारीजन खेत में पहुंचे जहां उसे भी मृत पाया गया. इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे हैं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैलेंटाइन के दिन प्रेमी जोड़े की आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close