Vastu Tips: घर में चाहिए शांति और रहना है निरोग, घर से ये समान तुरंत हटाये

Vastu Tips: कुछ लोगों की आदत होती है कि चीज़ों को खराब होने के बाद भी वो उसे फेंकते नहीं है और इस्तेमाल करते रहते हैं। खासतौर से कुछ लोग घरों में टूटे कप, ग्लास या दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबित इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। टूटी फूटी चीजों को घर में रखने से नकारात्मता आती है। जिसका असर घर के हर सदस्य पर पड़ता है। वास्तु के हिसाब से हर चीज की सही दिशा होती है और उसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। खासतौर से शीशा लगाते वक्त भी दिशा ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आइये घर में टूटे फूटे समानों को लेकर आपको वास्तु की स्थिति से अवगत कराते हैं।

घर में टूटा हुआ शीशा न रखें

घर में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना चाहिए। इसे तुरंत बदल लें या फेंक देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा और कांच घर में नाकारात्मक ऊर्जा लाता है। मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं, जिसकी वजह से घर में दरिद्रता आती है। अत: घर में टूटा शीशा या शीशे की टूटी चीज बिल्कुल भी न रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टूटा हुआ दरवाजा

घर में कोई खिड़की या दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या उसकी मरम्मत करवा लें। टूटा हुआ शीशा भी दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। अन्य किवदंती के अनुसार देवी लक्ष्मी कभी भी टूटे हुए दरवाजे से प्रवेश नहीं करती।

टूटे-फूटे बर्तनों का न करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घर में ऐसे बर्तनों को रखने से दरिद्रता आती है। कई बार तो कर्ज लेने तक की नौबत भी आ जाती है। कभी भी टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टूटे-फूटे पलंग का इस्तेमाल न करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ पलंग बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं और साथ ही घर में अशांति बनी रहती है। पति-पत्नी वैवाहिक सुख नहीं ले पाते।

घड़ी

कभी भी घर में खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि घर में खराब घड़ी रखने से घर-परिवार की उन्नति में बाधा आती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिव एनर्जी का संचार अधिक होने लगता है। जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कोई टूटी हुई तस्वीर या पेंटिंग हो तो उसे तुरंत हटा दें। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा आपके घर के सदस्यों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

घर का फर्नीचर

घर का फर्नीचर भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए। अगर फर्नीचर टूटी-फूटी हो, उसमें से आवाज आती हो या वो हिलती है तो इसका भी बुरा असर दैनिक जीवन पर पड़ता है। साथ ही इसकी वजह से घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

close