Video : पारिवारिक विवाद में बाप ने बेटे को धारदार हथियार से मारकर किया घायल, हालत गंभीर

गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में पारिवारिक विवाद में बाप ने बेटे को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम बेलपहाड़ी निवासी बैजनाथ उरांव व उसके पुत्र राजदेव उरांव के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बात इतनी बढ़ गयी कि बैजनाथ उरांव ने टांगी से अपने पुत्र राजदेव उरांव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में राजदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक नीतीश कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर किसी पक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close