VIDEO: विधायक जयराम महतो के साथ ये क्या हो गया ? हाथ-पैर बांधकर नदी में डाल दिया… जानिये फिर क्या हुआ, पूरा वीडियो देखिये

VIDEO: What happened to MLA Jayram Mahto? He was thrown into the river with his hands and feet tied... Find out what happened next—watch the full video.

रांची। झारखंड के विधायक जयराम महतो एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका एक ऐसा वीडियो है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में विधायक पहले अपने साथियों से हाथ और पैर बंधवाते हैं, फिर बिना किसी झिझक के उफनते पानी में उतर जाते हैं और काफी देर तक तैरते नजर आते हैं।इस वीडियो को खुद जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा—

“विकट परिस्थिति के लिए खुद को मजबूत रखें… इस वीडियो का अध्ययन करें।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बंधवाए हाथ-पैर, फिर दिखाया दम

वीडियो में दिखाई देता है कि विधायक अपने दोस्तों से पीले कपड़े की पट्टियों से हाथ और पैर बंधवाते हैं। इसके बाद वह पानी में उतरकर तैरने का प्रयास करते हैं। कुछ देर तक वह पानी में संतुलन बनाए रखते हैं और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन और तकनीक कितनी अहम होती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे “रियल लाइफ सर्वाइवल ट्रेनिंग” बताया तो किसी ने मजाक में लिखा, “अब विधायक जी मोटिवेशनल ट्रेनर भी बन गए।” कई यूजर्स ने इसे साहसिक बताया, जबकि कुछ ने ऐसी गतिविधियों की नकल न करने की सलाह भी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक ने क्या दिया संदेश

वीडियो के कैप्शन से साफ है कि विधायक का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश देना है। हालांकि, ऐसे स्टंट जोखिम भरे हो सकते हैं और इन्हें बिना प्रशिक्षण या सुरक्षा व्यवस्था के दोहराना खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close