वोटिंग शुरू: झारखंड, बिहार सहित इन राज्यों में वोटिंग शुरू, सुबह 7 बजे से ही डाले जा रहे हैं वोट, आपने मतदान किया क्या…

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। सात चरणों में देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है, उस लिहाज से आज चौथे चरण का चुनाव है, लेकिन झारखंड के लिहाज से ये पहले चरण का चुनाव है। आज झारखंड के चार लोकसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सांसद और पहली बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। इस बार सभी 2427 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं सुरक्षा के लिए 40 कंपनी केंद्रीय बल लगाया गया है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चार लोकसभा की 519 बूथ पर वोटिंग हो रही है। सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी महिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 राज्यों में हो रहा है चुनाव

9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं. चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, तेलंगाना की कुल 17 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, छत्तीसगढ़ की पांच, झारखंड व ओडिशा की 4-4, और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है. वहीं, आंध्र प्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटों पर और ओडिशा में विधानसभा की 28 सीटों पर भी मतदान हो रहा है. मोदी सरकार के पांच मंत्री- गिरिराज सिंह (बेगूसराय), अजय मिश्रा टेनी (खीरी), जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद), नित्यानंद राय (उजियारपुर) और अर्जुन मंडा (खूंटी) चुनाव मैदान में हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close