युद्ध ब्रेकिंग: पाकिस्तान ने अफसर के घर पर तोप से दागे गोले, जिला विकास आयुक्त सहित 5 लोगों की गई जान, CM की मीटिंग में हुए थे शामिल, डिप्टी CM के साथ…

War Breaking: Pakistan fired cannonballs on the officer's house, 5 people including District Development Commissioner died, had attended CM's meeting, with Deputy CM...

INDIA PAKISTAN WAR UPDATE: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात गहरा गए हैं। पाकिस्तान सीमा पर भारत पर लगातार हमले हो रहे हैं। पाकिस्तान लगातार भारत के रिहायशी इलाकों में हमले कर रहा है। देर रात पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के रिहायशी इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी की। इस गोलीबारी में राजौरी में एक अफसर की मौत हो गई।

राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों में शनिवार सुबह भारी पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके सरकारी आवास पर एक तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जम्मू कश्मीर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर राजकुमार थापा की गोलीबारी में जान चली गई। वो जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त के तौर पर पदस्थ थे।खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी दी है।

शुक्रवार को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा डिप्टी सीएम के साथ जिले में दौरा कर रहे थे और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि अधिकारी की आवास पर पाकिस्तानी गोलीबारी की गई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया। इस घटना में राजकुमार थापा की थी जान चली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर के भी रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है। एक स्थानीय घर पर ड्रोन गिरा, जिसे परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, वहीं घर में आग लग गई।पाकिस्तान द्वारा लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि यह भी कहा गया है कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close