झारखंड में मौसम बना मुसीबत…जानिए किन जिलों में भारी बारिश से बिगड़ेंगे हालात

Weather poses a problem in Jharkhand... Know which districts will face worsening conditions due to heavy rains

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ डीप डिप्रेशन है, जो अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

तेज हवाओं के साथ झारखंड में असर शुरू

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह प्रणाली मछलीपट्टनम, किलंगपट्टनम और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के तटीय इलाकों के पास केंद्रित रहेगी। इसके प्रभाव से झारखंड में कई जिलों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है—

1 नवंबर से मौसम में सुधार के आसार

IMD ने बताया कि 1 नवंबर से मौसम में सुधार होने लगेगा। फिलहाल, निचले इलाकों और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे खुले खेतों में काम करने से बचें और बिजली गिरने की संभावना वाले समय में सुरक्षित स्थान पर रहें।

Related Articles

close