झारखंड में 8 अगस्त तक मौसम का कहर! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात और 40 Kmph की तेज हवाओं की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

रांची: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 8 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

किस दिन किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?

4 अगस्त

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश की संभावना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 अगस्त

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट।

6 अगस्त

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 अगस्त

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में भारी बारिश होने की संभावना।

8 अगस्त

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वज्रपात और तेज हवाओं से रहें सतर्क

मौसम विभाग ने 4 से 8 अगस्त के बीच पूरे राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।

गोड्डा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 175.2 मिमी बारिश गोड्डा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नंदाडीह में 54.6 मिमी, मझगांव में 43.4 मिमी, नवाडीह में 41 मिमी और मुसाबनी में 38.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बहरागोड़ा सबसे गर्म, लातेहार सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहरागोड़ा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अब भी सामान्य से 29% कम हुई बारिश

आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 4 अगस्त तक झारखंड में सामान्य रूप से 549.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 392 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यानी राज्य में अब भी 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में होने वाली अच्छी बारिश से इस कमी में कुछ हद तक सुधार हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close