झारखंड में मौसम का कहर : इस दिन जोरदार बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि…अलर्ट जारी

Weather havoc in Jharkhand: Hailstorm along with heavy rain on 26-27 April... Alert issued

झारखंड में तेज धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. क्योंकि कल से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. राज्य में 26-27 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है.

आज इन जिलों में चलेगी हीट वेव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि आज राज्य के दक्षिणी यानि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानि देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ , धनबाद गिरिडीह जामताड़ा और साहिबगंज में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कल इन जिलों में होगी बारिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद कल यानि 26 अप्रैल को दोपहर बाद इन क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. और वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है, इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

27 अप्रैल को इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, 27 अप्रैल को उत्तर पूर्वी, दक्षिणी हिस्सों के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ – साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है.

इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में यह स्थिति 28 अप्रैल को भी बनी रहेगी.

Related Articles

close