पश्चिमी सिंहभूम : नक्सलियों के IED बम की चपेट में आने से किशोर की मौत

गोईलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेला में आईईडी की चपेट में आने से 17 वर्षीय विष्णु होनहागा की मौत हो गयी. वहीं, उसका एक साथी घायल हो गया।

बताया गया कि विष्णु घर से अपने परिचित के साथ लकड़ी लाने जंगल की ओर जा रहा था. गांव से कुछ ही दूरी पर पगडंडियों में जमीन के नीचे लगा आईईडी अचानक फट गया. इस धमाके में उसका एक पैर उड़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस शव को बरामद नहीं कर पायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने फौरन घटना की जानकारी गोइलकेरा पुलिस को दी. लेकिन सुदूर जंगल होने के कारण पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हो सकी. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस सोमवार को सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close