दूसरी शादी का विरोध किया, तो पति बन गया हैवान, दूसरी बीबी के साथ मिलकर ऐसा कांड, अब पुलिस ढूंढ रही…

When she opposed the second marriage, the husband became a beast, such a scandal happened with the second wife, now the police is searching...

Crime News: पत्नी ने दूसरी शादी का विरोध किया, पति ने पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। पति यहीं नहीं रूका और उसने पत्नी की पिटाई भी की। अब इस मामले में पत्नी ने थाने में FIR दर्ज करायी है। मामला झारखंड से सटे जमुई जिले का है। इधर घटना के बाद से आरोपी पति और उसकी दूसरी बीबी फरार बतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2016 में खैरा की रहने वाली एक महिला का टाउन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली। पति जब अपनी दूसरी बीबी के साथ घर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी के विरोध पर पति आग बबूला हो गया। उसने पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। इस दौरान उसकी दूसरी बीबी भी मौजूद थी। घटना के बाद भी मारपीट जारी रही। जब पत्नी बुरी तरह से चोटिल हो गयी, तो पति अपनी दूसरी बीबी को लेकर फरार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में महिला ने टाउन थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट करने, अन-नेचुरल वॉयलेंस और प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डालने का आरोप लगाया है।’

Related Articles

close